फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में चली गोली, युवक जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बादली। गांव सुहरा में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। युवक को झज्जर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू क र दी है।
विज्ञापन

गांव सुहरा के निवासी सोनू का गांव के ही राजपाल के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के कुछ लोगों ने इसे सुलझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला। सोमवार सुबह सोनू ने राजपाल पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली राजपाल के पांव के ऊपरी हिस्से में लगी। इसके बाद परिजन उसे झज्जर के सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। दुलीना पुलिस चौकी इंचार्ज रुपेश कुमार का कहना है कि राजपाल की शिकायत पर सोनू के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया है। पीजीआई में उपचाराधीन घायल के बयान दर्ज कर लिए गए है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
---फोटो 13 : अस्पताल में भर्ती घायल सोनू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें