फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : परवई ने ग्वालियर को 49 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पाली खेल एवं मेला महोत्सव के नौवें दिन क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी का दूसरा मैच ग्वालियर और परवई के बीच खेला गया। परवई ने ग्वालियर को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को परवई और लखनऊ के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
नगर पंचायत चेयरमैन मनीष तिवारी, विनय तिवारी, देवेंद्र कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस कराया। परवई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट पर 157 रन बनाए। परवई की ओर से अभिषेक ने 37 रन, धर्मेंद्र व सुमित ने 28-28 रन और रिंकू ने 20 रन का योगदान दिया। ग्वालियर की ओर से मयंक व राज ने तीन-तीन विकेट लिए। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर की टीम 19 ओवर में 108 रन पर आल आउट हो गई। 49 रन से ग्वालियर की टीम मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर की ओर से बाला ने 24 रन, शंकुल और अभिषेक ने 16-16 रन की पारी खेली। परवई की ओर से अभिषेक ने चार विकेट लिया। रूपेश ने दो विकेट और रिंकू, प्रदीप, अंकेश ने एक-एक विकेट लिया। अतिथियों ने प्लेयर ऑफ द अवार्ड अभिषेक को पुरस्कृत किया। कमेंट्री पुष्पेंद्र ठाकुर और प्रमोद झा ने, अंपायर धर्मेंद्र रजक और सौरभ नायक रहे। स्कोरिंग अरुण राजा ने की। इस दौरान उमाशंकर त्यागी, रविंद्र राजा, राजू परिहार, सुरेश सेन, राहुल यादव, प्रशांत दुबे, भज्जी यादव, गोलू चौरसिया, राघवेंद्र विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें