फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा के मजरा चैनावारा निवासी अनीता (36) पत्नी गणेश कुशवाहा का शव मंगलवार सुबह घर के अंदर पंखे से लटकता मिला। मृतका के जेठा लखन के मुताबिक अनीता घर में ही किराना की दुकान चलाती थी। मृतका के जेठ लखन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। कस्बा तालबेहट के ग्राम करीला निवासी मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता बलदेव ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। अनीता की शादी 16-17 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें