फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पाने के लिए मृत बेटे की फोटो लेकर भटक रहे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोड़ा निवासी दंपती पांच वर्षीय बेटे का फोटो लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बीते साल तीन दिसंबर को उसके बेटे को परिवार की एक महिला ने कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर के बाद भी अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो सीओ ने गलत रिपोर्ट लगा दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने एएसपी को फिर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम रोड़ा निवासी रामकुमार की पत्नी डौली ने बताया कि सुसर नत्थू के पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त के बाद उनका भोपाल से इलाज कराया था। इस बात से परिवार के कुछ लोग नाराज हो गए। आरोप है कि इसी रंजिश में परिवार की एक महिला तीन दिसंबर को शाम करीब चार बजे उसके पांच वर्षीय बेटे को लेकर अपने बच्चों सहित खेत पर गई थी। वह लोग वापस आ गए, लेकिन उसका बेटा नहीं लौटा। काफी खोजबीन लेकिन बेटा नहीं मिला। महिला से पूछताछ की तो उसने कहा कि कुएं में भी देख लो, जब कुएं में देखा तो उसका बेटा पानी में पड़ा था। किसी तरह से निकालकर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि परिजनों ने दबाव बनाकर पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया। घर में हुई पंचायत में उल्टा उन्हें ही हड़काया गया। दंपती ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसी महिला ने कुएं में रंजिशन फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह पुलिस के अधिकारियों के अलावा डीएम को भी प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो सीओ ने गलत रिपोर्ट भेज कर मामला निस्तारित होने की जानकारी दी, अब उसने दोबारा शिकायत की है। दंपती का कहना है कि उसका बेटा दफनाया गया था। उसे निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

ग्राम रोड़ा में बालक के कुएं में गिरने के मामले में जांच कराई जाएगी। यदि कोई तथ्य प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी। -निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें