फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंद्रह लाख की बकायेदारी पर काटे 220 लोगों के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को ओटीएस के पहले चरण के अंतिम दिन लाखों रुपये की बकायेदारी होने पर 220 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। जबकि 190 बकायेदार उपभोक्ताओं के ओटीएस कराए गए।
बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का पहला चरण 31 दिसंबर यानि मंगलवार को खत्म हो गया। इसके चलते विभाग द्वारा मंगलवार को भी राजस्व वसूली अभियान चलाया। जिसमें विभाग द्वारा शहर के मोहल्ला गांधीनगर, चौबयाना, घुसयाना, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में अभियान के तहत घर-घर जाकर बिजली बिल मांगा और पांच हजार, दस हजार और पचास हजार रुपये तक के बकायेदारों से ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए कहा। जिस पर विभिन्न श्रेणी के 190 बिजली उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देते हुए 22 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बहुत से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने और बड़ी बकायेदारी होने के बाद भी बिल जमा नहीं करने या ओटीएस का लाभ भी नहीं लेने पर शहर में पंद्रह लाख रुपये की बकायेदारी होने पर ऐसे 220 बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें