फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीएम से बच्चे पूछ सकेंगे सवाल, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परीक्षा का तनाव कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शुरू किया था। इस शैक्षिक सत्र में परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए 14 जनवरी तक ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई जा रही है। यूपी सहित अन्य बोर्ड के कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में चयनित छात्र, शिक्षक व अभिभावक प्रधानमंत्री से सवाल और बात कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं। उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने के सुझाव देते हैं। परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य छात्रों और उनके परिवारों के लिए न केवल संवाद का मंच देना है, बल्कि परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस शैक्षिक सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 14 जनवरी, 2025 तक innovateindia1.mygov.in पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को प्रेरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें