फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल में शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
मृतक जानकी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
ललितपुर। कंपोजिट विद्यालय गदयाना में कार्यरत शिक्षामित्र 56 वर्षीय जानकी निवासी ग्राम गदयाना की बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के पुत्र ने हार्ट अटैक से मौत हाेने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र आनंद ने बताया कि उसके पिता जानकी शिक्षामित्र थे और गांव में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत थे। बुधवार को वह घर से विद्यालय गए थे। यहां जैसे ही उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए उनको बैचेनी और घबराहट होने लगी। यह बात कहते हुए वह बाहर निकलकर एक जगह बैठ गए। कुछ ही देर में वह अचेत हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने जानकी के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें