फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

Sun, 06 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
c m, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे को लेकर शनिवार को डीएम डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सभागार में संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर आगमन और प्रस्थान से संबंधित बिंदुओं पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम स्थल पर पांडाल और मंच से संबंधित समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें। योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इन कार्यों की सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को मानक के अनुरूप परिवहन और फ्लीट की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी वाहनों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश जारी किए गये। 

पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर तथा उसके आसपास पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सभी सबंधित अधिकारी उनको सौंपे गये कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी कठिनाई के लिए वह तत्काल समस्या से अवगत करायें तथा सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। इसके अतिरिक्त स्विस कॉटेज अन्य विशिष्ट अतिथियों के ठहराव, निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और मीडिया को पास जारी करने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी  डी प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी ललितपुर रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी पाली  महेश कुमार दीक्षित, उप जिलाधिकारी तालबेहट  हरिओम शर्मा, उप जिलाधिकारी महरौनी  हरिश्चंद्र यादव, उप जिलाधिकारी मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी  देवेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, डीसी मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें