फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरखेड़ा ग्राम उल्टी दस्त की चपेट में,एक जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
हैंडपंप का पानी चेक करते संक्रामक अधिकारी डा. राजेश भारती - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सेमरखेड़ा में फैला हैजा, 18 पीड़ित, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। विकास खंड मड़ावरा क्षेत्र के सेमरखेड़ा गांव में दूषित जल के प्रयोग से संक्रामक बीमारी फैल गई है। उल्टी-दस्त से 18 पीड़ित हो गए। उनको सीएचसी मड़ावरा में भर्ती कराया गया है। एक मरीज की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बीमारी की रोकथाम के लिए गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया है।
मडावरा क्षेत्र के सेमरखेड़ा गांव में एक हैंडपंप से निकल रहे दूषित जल का प्रयोग करने लगभग दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। रविवार को उल्टी-दस्त से पीडित मरीजों को सीएचसी मड़ावरा लाया गया। गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी पैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सा अधीक्षक विशाल पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सेमर खेरा गांव पहुंची, वहां पर उल्टी-दस्त के सोलह मरीजों का उपचार किया गया। टीम ने गांव में घूमकर बीमारी फैलने के कारणों को जानना चाहा तो उन्हें एक हैंडपंप दिखाई दिया जिसके पास बहुत गंदगी थी एवं गंदा पानी भरा था। टीम ने तत्काल प्रभाव ने हैंडपंप का जल प्रयोग पर रोक लगा दी है। स्वच्छ जल के लिए टैंकर द्वारा स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को उबाल कर पानी पीने की सलाह दी गई है। साथ ही गांव में क्लोरीन की 4000 गोलियां वितरित की गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव में डेरा जमाए हैं जो एक दिन में और एक रात में मरीजों का उपचार करने एवं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए गांव में एक एंबुलेंस चौबीस घंटे तैनात है। उल्टी-दस्त से पीड़ित अब तक 26 मरीजों का उपचार किया जा चुका है, स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। चिकित्सा अधीक्षक विशाल पाठक के साथ एसडीएम मड़ावरा कृष्ण कुमार सिंह ने भी गांव का निरीक्षण किया है। पेयजल के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रदीप बर्मा, हरिओम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, रमेश कुमार, करन पाल, राजेश कुमार, एएनएम कल्पना पटेल, हरीराम, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। विभाग द्वारा मरीजों की संख्या कम दर्शाई जा रही है, ताकि उन पर किसी प्रकार की आंच न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ावरा के ग्राम सेमरखेड़ा में हैजा फैलने की सूचना मिली है जिस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह के निर्देशन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जिसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया गया। सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एस बक्शी, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश भारती व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक ने ग्राम का निरीक्षण किया। ग्राम में 18 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत रही, जिनका उपचार किया गया। एक कि हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। डॉ. राजेश भारती जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें