ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चिह्नित विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए। तहसीलदार ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
तहसीलदार अवधेश निगम ने कहा कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उपेक्षा के भाव से नहीं देखना चाहिए। यह बच्चे किसी से कम नहीं हैं।
उन्होंने बच्चों की हौसलाअफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने चिह्नित बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें
छह ट्राई साइकिल, 12 व्हील चेयर, 24 कैलीपर, दो रोलेटर, 32 ब्रेल किट और 12 एमआर किट शामिल हैं।
कार्यक्रम में एलिम्को के पीओ अजय सिंह, टेक्नीशियन बृजलाल, खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल, जिला समन्वयक दीपमाला, रिसोर्स टीचर शिवकुमार मौर्य, इंटीनरेंट टीचर नीत कुमार, ज्ञानेश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे।