फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव जंतु सब न्यारे हैं, हम सब के दुलारे हैं

विज्ञापन
दीक्षा चंदेल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। करुणा इंटरनेशनल के करुणा क्लब के माध्यम से बच्चों ने करुणा दिवस मनाया। संस्था बच्चों में जीवों के प्रति भावनाओं को जागृत कर रही है।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि दो से नौ अक्तूबर तक मनाए गए करुणा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पशु-पक्षियों की आकृति को बनाकर जीवदया का संदेश दिया। बच्चों ने वर्चुअल परिचर्चा के माध्यम से अपने-अपने विचार रखे।
सुहानी तिवारी ने कहा कि शिक्षा प्रशिक्षण संबंधी पाठ्यक्रम में जानवरों की आवाजों को सीखने व उनकी आवाज को निकालने को भी सम्मिलित किया गया है जिससे बच्चे पशु-पक्षियों को पहचान कर सकें। उनका संरक्षण भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा चंदेल ने कहा कि करुणा की गतिविधियों से बच्चों ने जागरूक होकर पशु-पक्षियों की सेवा भी की। बच्चे वन्य प्राणियों के साथ पक्षी गौरैया के संरक्षण को आगे आ रहे हैं। देवांश जैन ने कहा कि बच्चे जीव दया को समर्पित होकर जीव रक्षा कर रहे हैं। अनिरुद्ध सोनी ने कहा कि बच्चे अपने साथियों को पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

देवांश जैन- फोटो : LALITPUR

अनरुद्ध सोनी- फोटो : LALITPUR

सुहानी तिवारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें