फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी जरा शहर की इन सड़कों पर भी नजरें इनायत कर दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री जी शहर की इन सड़कों पर भी नजरें इनायत कर दीजिए। विगत कई सालों से लोगों को इसी खस्ताहाल सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। इन सड़कों को बनवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन से कई बार मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस ओर जनप्रतिनिधियों ने भी वादे तो किए लेकिन काम कराने में उन्होंने भी कोई खास रुचि नहीं ली। नगर पालिका में चेयरमैन और सभासदों के बीच चल रहे मतभेदों के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही प्रशासन उन्हीं सड़कों को गड्ढा मुक्त करा रहा है जिन पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने की संभावना है। शहर के विकास कार्यों की हकीकत देखना है तो जरा इन सड़कों पर भी नजर डाल लीजिए।
विज्ञापन

तुवन चौराहा से आजादपुरा नहर से करीमनगर जाने वाली सड़क काफी वर्षों से खस्ताहाल है। इस सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। करीब आधा किमी सड़क तो पैदल निकलने लायक भी नहीं बची है। जबकि आगे चलकर नहर के किनारे की सड़क डामर से बनवा दी गई इसके भी मानक पूरे नहीं किए गए।
नगर पालिका प्रशासन की उदासी नता के चलते सदनशाह से सिद्धन होते हुए केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क पर काफी समय से खराब पड़ी है। शहर की प्रमुख सड़क कच्ची होने के साथ ही गड्ढे ही गड्ढे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इस सड़क पर सिर्फ खानापूर्ति करते हुए गड्ढों में मौरंग डाली दी गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार बस स्टैंड से पिसनारी होते हुए राजघाट रोड पर मिलने वाली सड़क पर काफी समय से गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस ओर भी कभी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। सड़क के हाईवे पर मिलने वाले मोड़ पर गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों को लेवल कराना भी मुनासिब नहीं समझा गया।
जिला अस्पताल से चर्च होते हुए तुवन चौराहा को जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल है। इस सड़क से आए दिन मरीजों को लेकर एंबुलेंस निकलती है लेकिन इस सड़क को बनवाना तो दूर की बात गड्ढे भरवाना भी मुनासिब नहीं समझा गया जिससे आम लोग भी परेशान हैं।
यह वह सड़कें हैं जोकि वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। यह स्थित तब है जब मुख्यमंत्री जनपद के दौरे पर आने वाले हैं। इसके पहले अधिकारियों का रवैया इन सड़कों को लेकर रहा होगा। यह समझना भी कठिन है
सिद्घन रोड को जाने वाली सड़क की हालत काफी समय से खस्ताहाल है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक आये दिन यहां दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं- जगपाल
आजादपुरा से नहर के रास्ते करीमनगर जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इस सड़क में स्थित गढ्ढों से वाहन चालक सहित राहगीर निकलने के दौरान गिरकर घायल हो जाते हैं।-दीपक
पिसनारी से राजघाट जाने वाली सड़क के बारे में राहगीर मुन्नालाल ने बताया कि इस सड़क की हालत कई वर्षों से खराब है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। -मुन्नालाल
जिला अस्पताल से चर्च के रास्ते जाने वाली सड़क काफी दयनीय है। अपनी कमियां छिपाने के लिए प्रशासन ने इस सड़क पर स्थित गड्ढों में मौरंग डालकर खानापूर्ति कर दी है।-बालचंद्र
शहर की खस्ताहाल सड़कें ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सदन में कई सदस्यों का सहयोग न मिलने के कारण बजट बैठक तक नहीं हो सकी जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। जल्द ही सड़कों को ठीक कराया जाएगा। - रजनी साहू, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें