फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कलश यात्रा में संत शिरोमणि रविदास के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार-पुलवारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार की ओर से रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ विंध्यवासिनी माता मंदिर, धमना से हुआ जो शबरी मंदिर, महामाई मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर एवं श्री शीतला माता मंदिर गदयाना सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर निकली। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान संत शिरोमणि रविदास के जयकारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में मंडल अध्यक्ष देवी सिंह बुंदेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सौदिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, सेक्टर अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, रामकुमार रजक ने सिर पर कलश रख कर पूरे ग्राम में शोभायात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला महामंत्री गौरव गौतम, जगदीश सिंह लोधी, मंडल महामंत्री राहुल मिश्रा, रामपाल लोधी, विजय बहादुर सिंह बुंदेला, रोहित गुप्ता, उर्मिला अहिरवार, ग्राम प्रधान रमेश सहरिया, संग्राम सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें