फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे युवक में सिपाही ने जड़े तमाचे, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 09 Aug 2026 09:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में था, मेडिकल परीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ सहित पुलिसकर्मी को गालियां देने लगा। जिसके बाद सिपाही ने अपना आपा खो दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में युवक को तमाचा मारता सिपाही। - फोटो : वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की दोपहर पुलिस के साथ मेडिकल कराने पहुंचे एक युवक को पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक चार तमाचा जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली सदर अंतर्गत एक मोहल्ले के युवक को कोतवाली पुलिस शांति भंग के आरोप में पकड़कर लाई। यहां आवश्यक कार्रवाई करने के बाद एक पुलिसकर्मी  व होमगार्ड  के साथ युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और युवक को एक के बाद एक चार तमाचे मार दिए। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बार्ड में अचानक हुई इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच करने की बात कह रही है।

नशे में गाली देने लगा था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक नशे में था और वह  मेडिकल परीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ सहित पुलिसकर्मी को गालियां दे रहा था। जिसको रोकने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिसकर्मी आपा खो बैठा था और उसने युवक को तमाचा मार दिए थे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें