फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे चंदन के चार पेड़ चोरी

विज्ञापन
डले हुए पेड़ चोरी से काटे गये - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा निवासी जगदीश प्रसाद जैन के खेत में लगे चंदन के चार पेड़ चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन निवासी जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि उसका खेत गांव से एक किलोमीटर दूर है। जहां चौकीदार भी कार्यरत हैं। इसके बाद भी खेत में लगे चंदन के चार पेड़ों को चोर काटकर ले गए हैं। बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें कुछ दिन पहले ही पर्यटन क्षेत्र देवगढ़ में भी चोर चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। जबकि देवगढ़ पर्यटक क्षेत्र के चंदन के पेड़ की कटान हुई तो वहीं पास में स्थित पुलिस चौकी को भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें