फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस पर आवास के लाभार्थियों को वितरित हुए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में उत्तरप्रदेश दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नामकरण हुआ था, पूर्व में इसे संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। आज के दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस भी है। हमें बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटे और बेटी को समान स्थान देना चाहिए। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लोगों के विकास के लिए अनेक लाभप्रद योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। प्रत्येक व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सभी अपने आस-पास रहने वाले जरुरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य दिलाएं। मंत्री द्वारा उपस्थित अतिथिगणों एवं आमजनमानस को बेटा एवं बेटी में विभेद न करने के लिए शपथ दिलायी गई। जनपद में सरकारी सेवारत कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारियों (नेहा शुक्ला, मनोज कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार जैन एवं मनोज कुमार) को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक सुंदर रचना प्रस्तुत की गई। सर्वाधिक राजस्व जमा करने वाले जनपद के 05 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इसके अन्तर्गत श्रीवास्तव ऑटोमोबाइल, संगम स्टील सागर रोड, अलंकार ट्रैक्टर्स, लाखन सिंह ठेकेदार तथा प्रमोद चौबे पुरानी बजरिया को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी होना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, जिला विकास अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी खुर्शीद अहमद आदि उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें