संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को निरस्त कर इसे दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने सीबीआई से जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि नीट में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की गई है। एक ही परीक्षा केंद्र के कई अभ्यर्थियों के 100 फीसदी अंक आए हैं। यह सीधे धांधली को दर्शाता है।
परीक्षा में गड़बड़ी से युवाओं का विश्वास टूटने लगा है। यह पहली बार नहीं है, जब प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे युवाओं में रोष पनप रहा है। उनका भविष्य चौपट हो रहा है। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मोंटी शुक्ला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, आकिब मंसूरी आदि मौजूद रहे।,