उन्होंने कहा कि अखिलेश को गंभीरता से न लें। वह अमन चैन में विष घोलने का काम करते हैं। वह वोट के लिए ओसामा बिन लादेन को भी आदर्श बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश की हरकतें और उनके बयान बचकाने हैं। उस व्यक्ति से क्या उम्मीद कर सकते हैं , जो वोट के लालच में ऐसा ट्वीट कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वह रविवार को गिन्नौट बाग में आयोजित सभा के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।