फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए थमा प्रचार, 15 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 15 अक्तूबर को मतदान होने जा रहा है। सोमवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां 136 बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव अब अंतिम चरण में है। चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा व सपा की आमने सामने की टक्कर मानी जा रही है। प्रचार के अंतिम दिन दोनों राजनीतिक दलों ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब जुलूस व किसी भी तरह के प्रचार पर रोक लगा दी गई है। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रशासनिक अमले ने मतदान की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
अमरपुर गल्ला मंडी से मंगलवार को मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा। 49 मतदान केंद्रों पर 136 बूथ बनाए गए हैं। मतदान टोली को रवाना करने के लिए 28 बसें लगाई गई हैं। दो जोन व 10 सेक्टर विभाजित किया गया है। कुल 130908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि 15 अक्तूबर को मतदान के चलते जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

-
डीएम-एसपी ने किया अमरपुर मंडी का निरीक्षण
जिलाधिकारी अमनदीप डुली व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने अमरपुर मंडी का जायजा लिया। कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री व अन्य व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए। मतदान के पश्चात पेटियों को रखने के स्थान पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, पर्याप्त पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के निर्देश जारी किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
-
मादक पदार्थ की दुकानें बंद
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र से आठ किलोमीटर के दायरे में शराब व भांग की दुकान का संचालन नहीं किया जाएगा। मतदान तक इन दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार शाम पांच बजे से बुधवार शाम तक दुकानों को बंद करने के निर्देश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें