फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट परमिट पर दिल्ली तक दौड़ रहीं बस, विभाग को लग रही लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से प्रभावित हुई यातायात सेवाओं के बाद से जिले में टूरिस्ट बस एजेंसियों की बाढ़ आ गई है। टूरिस्ट परमिट पर बसें प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र राज्यों के लिए संचालित हो रहीं हैं। इनमें कोविड नियमों को ताक पर रखकर क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाया जा रहा है। साथ ही विभाग को हर महीने लाखों की चपत लग रही है। मगर फिर भी अफसर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुई रेल सेवा के बाद से टूरिस्ट परमिट की आड़ में नियमित बसें दौड़ाई जा रही हैं। शआती दौरा में तो टूरिस्ट बसें इक्का दुक्का नजर आतीं थीं, पर अब तो इनकी बाढ़ सी आ गई है। शहर में कुछ स्थानों पर बसों के बुकिंग कार्यालय खुल गए हैं, जो प्रतिदिन बसों का संचालन कई महानगरों और राजधानियों के लिए करा रहे हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, दिल्ली, इंदौर, अहमदाबाद, नासिक और अजमेर तक बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इन एजेंसियों के स्वामी अधिक कमाई के चलते न तो परिवहन नियमों का पालन कर रहे और न ही कोविड के नियमों का।
बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बिठा रहे हैं। अधिक कमाई के चलते बसों में पांच कंपार्टमेंट की जगह छह कंपार्टमेंट लगाए हैं। इनमें तय संख्या से दो गुना से अधिक सवारियों को ढो रहे हैं। इस पर भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ट्रेन में सामान्य कोच की टिकट न मिलने से यात्री अधिक किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। परिवहन विभाग के राजस्व को खुलेआम चूना लगाने के बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं, जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा रही हैं।
विज्ञापन

---
यह है नियम
टूरिस्ट बसों का पंजीयन परिवहन विभाग में होता है। इन बसों को संचालन से पूर्व विभाग को जाने व आने की सूचना देनी होती है। इसके साथ ही सवारियों की संख्या भी निर्धारित की जाती है। इन बसों का संचालन बस स्टैंड से नहीं किया जाता है, लेकिन बस संचालक नियमों को धता बताकर धड़ल्ले से फर्राटे भर रहे हैं।
विज्ञापन

---
टूरिस्ट बसों के नियमित चलाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। नियम विरूद्घ संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
- एसएल गौड़
सहायक परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें