फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में बस खाई में गिरी, चार की मौत, 34 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की शाम तेज गति से जा रही बस कोतवाली क्षेत्र के महरौनी रोड पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया की दीवार तोड़कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम आलोक सिंह, एएसपी गिरजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

ललितपुर से यात्रियों से भरी बस (यूपी81 बीटी-2677) मड़ावरा जा रही थी। शाम करीब 6.10 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौरा-मिर्चवारा के बीच पड़ोरिया बाग के निकट बस के आगे अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने में चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज गति से जा रही बस बाइक सवार को रौंदती हुई पुलिया की दीवार तोड़कर खाई में जा गिरी।
हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महरौनी निवासी सुखवती (62)पत्नी आनंद कुमार, दामिनी गांव निवासी रजनीश(25) पुत्र देवी, बजर्रा खितमास निवासी लखनलाल(55)पुत्र जूने और जाखलौन के पिपरिया बंशा निवासी रघुवर(25) पुत्र रामशरन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 34 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डीएम के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ मुकेश चंद्र, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया। क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकाल लिया गया।
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई निजी बस के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। 34 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।-आलोक सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें