फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। सागर से झांसी की ओर जा रही निजी बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस के रुकते ही यात्री उतरकर हाईवे किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन

हाईवे पर तेज गति से बसों के आने जाने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं, इसके बाद भी बस चालक सुधर नहीं रहे। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सागर से झांसी की ओर यात्रियों से भरी बस तेज गति से जा रही थी। बिरधा नेशनल हाईवे बाईपास से छैघरा के आगे सतरवांस ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक जब तक बस रोकता यात्री खिड़कियों से कूदने को कोशिश करने लगे। चालक ने किसी तरह बस को रोका और यात्रियों को उतार कर बस को डिवाइडर से उतारा। यात्रियों का कहना था कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब एक घंटा बाद बस यात्रियों को लेकर झांसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें