फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 17 घायल, तीन गंभीर.

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 17 सवारियां घायल हो गईं, दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के गोविंद सागर बांध तिराहा स्थित हाइवे पर सड़क मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए हाईवे पर सागर से आने वाली सड़क को बंद करके डिवाइडर के दूसरी ओर वाहन निकाले जा रहे हैं। हाईवे की एक ही ओर की सड़क पर मध्य में हाईवे अथॉरिटी द्वारा ड्रमों को कुछ दूूरी पर रखकर वन-वे बनाया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने नौ बजे दिल्ली से सागर जाने वाली राज कल्पना बस और महरौनी के गुढ़ा से झांसी की ओर जाने वाली सवारियों से भरी बस लेकर जब गोविंद सागर बांध तिराहा पर पहुंची तो दोनों बसें आमने-सामने आ गईं।
जिस पर गुढ़ा-झांसी बस के चालक ने दुर्घटना से बचने के लिए बस को हाईवे सड़क से नीचे की ओर उतारा, लेकिन तब तक दोनों बसों में भीषण भिडंत हो गई। इससे दोनों बसों में सवार आठ सवारियां घायल हो गईं। इनमें दिल्ली से सागर जाने वाली बस में आगे केबिन में बैठे छतरपुर के महाराजा गंज निवासी दंपती की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल दंपती मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के कस्बा महाराजपुर निवासी वीरेंद्र (25) पुत्र रम्मू अहिरवार एवं उसकी पत्नी रुबी (20) की हालत काफी गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों में महरौनी निवासी श्रीकांत भौंड़ेले (24) पुत्र रविशंकर, ग्राम गुढ़ा निवासी जितेंद्र (25) पुत्र जूजू, महरौनी निवासी जगन्नाथ (22) पुत्र मोहनलाल, ग्राम गुढ़ा निवासी अरविंद (27) पुत्र गोपाल, महरौनी निवासी ममता (50) पत्नी भगवान दास एवं महरौनी निवासी उर्मिला (30) पत्नी प्रहलाद शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नदनवारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार नौ सवारियां घायल हो गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाइवे एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला थाना मड़ावरा के ग्राम गौना-कुसमाड़ निवासी राजकुमार (25) पत्नी शिवदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं अन्य घायलों में ग्राम बंगरिया निवासी विमला देवी (27) एवं उसका पति दिनेश कुमार (28), ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी अभिषेक (24) पुत्र शिवदयाल, तालबेहट निवासी सुनील (30) पुत्र रघुवीर, जखौरा के ग्राम लखनपुरा निवासी जयपाल (45) पुत्र भैंरो, तालबेहट के ग्राम बमौरा निवासी विमलेश (32) पत्नी आजाद सिंह, तालबेहट निवासी अरविंद कुमार (45) पुत्र हरीकिशन एवं कल्पना (35) पत्नी अरविंद शामिल रहे, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें