ललितपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कें और धूल के गुबार से परेशान लोगों ने बुधवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए।
समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये से परेशान बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह घंटाघर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका कहना था कि शहर से झांसी जाने वाली सड़क पर लंबे इंतजार के बाद निर्माण तो शुरू हुआ लेकिन डामरीकरण न होने से वाहनों के निकलने पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कें भी बदहाल हैं। सिद्धन मंदिर मार्ग सहित कई सड़कें क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
इसके अलावा जीआईसी के छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमा को निरस्त कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर संतोष उपाध्याय ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर महेेंद्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, हेमंत जैन, कदीर खां, केपी राजा, राजकुमार कुशवाहा, विजय उपाध्याय, अमर सिंह बुंदेला, कैलाश राय, मुन्ना महाराज त्यागी, नंदराम कुशवाहा, रामप्रताप सिंह, जगत सिंह, प्रकाश, सोनू, रोहित, लालू, पुनीत, रवि तिवारी, प्रदीप राठौर, प्रदीप, भूपेंद्र गुड्डू राजा, रघुवीर तिवारी, विनोद साहू, हनुमत हलवाई, रूप सिंह, रामस्वरूप, अजय कुमार सेन, रवि रैकवार, अमित जैन, गफूर खां, महेंद्र, संतोष साहू, गजेंद्र सिंह, अनिल, संतोष सोनी, ज्ञानी अहिरवार, मनोज राजपूत, केशव अहिरवार, शंकर रामचंद्र, चाली अहिरवार, राजीव, नंदराम कुशवाहा, सुधीर पटेल आदि मौजूद रहे।
घंटाघर पर प्रदर्शन करते बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR