ललितपुर। बुंदेलखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से रविवार को स्थानीय एक मैरिज गार्डन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। सदर विधायक के बेटे श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि फोटोग्राफरों को श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित कराने का प्रयास किया जाएगा।
सदर विधायक के बेटे श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि फोटोग्राफर मुद्रा लोन लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं इसके लिए यदि कोई दिक्कत होगी तो वह मदद करेंगे। जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा ने कहा कि कोरोनाकाल में फोटोग्राफरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजू गोस्वामी ने कहा कि फोटोग्राफरों की समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा, जिसमें सरकार की ओर से फोटोग्राफरों को आर्थिक सहायता देने, आगामी माह में शादी समारोह में फोटोग्राफी करने की अनुमति और श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की मांग की जाएगी।
इस मौके पर दूरदराज से आए फोटोग्राफरों को तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में फोटोग्राफी में आ रहे बदलाव को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कैमरा व एलबम समेत अन्य सामान लगाया गया था। कार्यक्रम में महेश श्रीवास्तव, बब्बू राजा, केंद्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, विक्रम गोस्वामी, मधुकर अग्रवाल, रवि वर्मा, अशोक सरवरिया, राजीव साहू, विनीत सिंह, जिला प्रभारी आनंद ठाकुर, ताहर राजा, हेमंत कुशवाहा, धर्मवीर कुशवाहा, रविंद साहू, अनिल पवार, दुर्गेश, सोनू कुशवाहा, बाला विश्वकर्मा, रविंद कुशवाहा, गौरव जैन, जाविर खान, बृजेश साहू, रघू यादव, रविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।