फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बालक को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम एवनी में सांप के डसने से एक नौ वर्षीय मासूम की मौत होने से परिवार में शोक छा गया। मासूम अपनी दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

एवनी निवासी कृपाल अहिरवार को नौ वर्षीय पुत्र वीरपाल सोमवार को दोपहर में घर के बाहर कंचे खेल रहा था। खेलते समय उसका एक कंचा पत्थर के नीचे चला गया। जिसे उठाने के लिए जैसे ही उसने हाथ डाला वहां मौजूद सांप ने उसकी अंगुली में डस लिया। जिसके बाद वह चिल्लाया और कुछ देर बाद अचेत हो गया। तत्काल आसपास के लोगों ने मौकेे पर जाकर देखा तो वहां एक सांप नजर आया। जिसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए समीप एक गांव ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृपाल की दो बेटियां हैं। इकलौते पुत्र की मौत से उसकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें