ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को पुस्तकालय विज्ञान विभाग के तत्वावधान में हिंदी भाषा पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर केशव देव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकों में ज्ञान का भंडार है, समय निकाल कर इन्हें पढ़ना चाहिए।
पुस्तक प्रदर्शनी में साहित्यिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, उपन्यास, कहानी आदि किताबें रखी गई थीं। प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में हिंदी भाषा की पुस्तकों का लाभ उठाया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ डीके साहू, डॉ रीतेश कुमार खरे, अनुराधा, डॉ संजीव कुमार श्रीवास, नजमउल रफी, डॉ सुनील कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ स्वीकृति सिंह, अमित कुमार, आकिब खान आदि मौजूद रहे। संयोजक डॉ अर्चना सुरौठिया ने आभार व्यक्त किया।