फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय : बीए प्रथम वर्ष की द्वितीय मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक में द्वितीय मेरिट सूची (आरक्षित वर्ग) जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस सूची में जिन छात्र-छात्राओं के नाम हैं, वे 16 से 22 सितंबर तक प्रवेश ले लें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि प्रथम अनारक्षित सूची में 360 में 260 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, शेष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष की दूसरी (आरक्षित वर्ग) सूची जारी की गई। अन्य पिछड़ा वर्ग के 66.40 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के 61.40 प्रतिशत तक अंक वाले छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के चार विद्यार्थियों ने और ईडब्ल्यूएस के सात विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, इन सभी की सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई है। बैठक में प्रो आशा साहू, प्रो अनिल सूर्यवंशी, हिमांशधर द्विवेदी, डाॅ. दीपक पाठक, डॉ ओपी चौधरी, कविता पैजवार, डॉ अमित सोनी, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें