कैप्सन - सीएचसी का निरीक्षण करते कमिश्नर 5 - कोविड एल टू का निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : TALDEHATE
ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में अलाव जलाने का कार्य तेजी से शुरू कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गोशालाओं में गो संरक्षण की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि कोविड के दौरान संस्थागत प्रसव कम हुए हैं। कोविड के दौरान टीकाकरण कम हुआ है। शहर में मास्क का प्रयोग कम हो रहा है। सभी कार्यालयों में मास्क एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करवाया ज्राए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव में तेजी लाने जोर दिया। 28 सड़कों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 12 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। जो सड़कें पूर्ण हो गई हैं, उनका सत्यापन कराएं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु 8 से 12 घंटे बिजली रहती है। अधिशासी अभियंता विद्युत (ग्रामीण) को रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया। जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की बुकलेट तैयार कर प्रस्तुत करने व गोशालाओं में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।