फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो दिन से लापता किशोर का शव कुएं में पड़ा मिला, मां ने लगाए हत्या के आरोप

विज्ञापन
मृतक प्रिंस की फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर-बांसी। थाना जखौरा के चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम कारीपहाड़ी में दो दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार को सुबह कुएं में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर चौकी बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम कारीपहाड़ी निवासी रजनी पत्नी जाहर सिंह ने थाना जखौरा में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते बीस सितंबर को शाम साढ़े छह बजे उसका बेटा प्रिंस (16) घर से शौच की कहकर गया था, जो वापस घर नहीं आया। उसने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर भी की थी। इस पर पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद मंगलवार को सुबह जब प्रिंस की बुआ घर से लगभग छह सौ मीटर दूर स्थित कुएं के पास से निकली, तो प्रिंस के कपड़े, बनियान और मक्का के खेतों में उसकी शर्ट पड़ी थी। उसकी बुआ ने इसकी सूचना परिजनों और फिर पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुएं में उसकी खोजबीन की। जिस पर प्रिंस का शव कुएं में उतराता मिला। पुलिस से शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रिंस की मां ने थाना जखौरा में शिकायती पत्र देकर चार लोगों पर जमीनी विवाद में उसके बेटे की हत्या के आरोप लगाए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

ग्राम कारीपहाड़ी में 16 वर्षीय लापता किशोर का शव खेत में बने कुएं में पड़ा मिला। मौके पर जखौरा पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजनों द्वारा लगाए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें