फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आफत की बारिश ने बर्बाद की फसलें, रबी की बोआई पर गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा। तहसील पाली और बिरधा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अतिवृष्टि से खरीफ फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में खड़ी उड़द, मूंग और सोयाबीन की फसलें काली पड़कर सड़ गई हैं। कई खेतों में तो फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। किसानों ने कर्ज लेकर बोआई की थी, अब उन्हें लागत भी नहीं मिल पा रही है। रबी मौसम की बोआई के लिए खाद-बीज का पैसा न होने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि बैंक से केसीसी से ऋण लेकर खरीफ की तैयारी की थी लेकिन अब ऋण की रकम कैसे वापस करेंगे इसकी उन्हें चिंता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल फसल सर्वेक्षण कराने और मुआवजा राशि और रबी फसल के लिए निशुल्क खाद-बीज की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


000000000

10 एकड़ में उड़द बोई थी, पूरी काली पड़ गई। 80 हजार का कर्ज लिया था, अब रबी के लिए एक रुपया नहीं है। सरकार सर्वे कराकर मुआवजा दे जिससे रबी की बोआई में राहत मिल सके। -विक्रम प्रताप सिंह किसान सिंगेपुर

000000000000

हमने बैंक से केसीसी लेकर बोआई की थी। फसल तो गई और अब बैंक वाले तगादा करेंगे। रबी कैसे बोएंगे, समझ नहीं आ रहा। खरीफ की फसल उड़द, मूंग, सोयाबीन पूरी तरह बर्बाद हो गई है। -राममनोहर पाराशर, किसान बम्होरी बिरधा
विज्ञापन


000000000000

अतिवृष्टि ने सब खत्म कर दिया। पटवारी आज तक खेत देखने नहीं आया। मांग है कि जल्द सर्वे कराकर मुआवजा और रबी के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए।-राजेंद्र कुशवाहा, किसान बिरधा

0000000000000

लगातार बारिश होने से किसानों की उड़द, मूंग, सोयाबीन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं अब रबी की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। सरकार किसानों को निशुल्क खाद-बीज की व्यवस्था कराए।-मुन्नी लाल, किसान रीछपुरा

00000000

पिछले कई सालों से किसानों की खरीफ की फसलें बर्बाद हो रही हैं लेकिन सरकार द्वारा किसानों को कोई भी उचित बीमा राशि नहीं दी गई है इसको लेकर 26 सितंबर को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जनपद में आ रहे हैं। वह किसानों से वार्ता कर जिलाधिकारी को उनकी पीड़ा से अवगत कराएंगे।- शब्बीर खान मंसूरी, जिला महामंत्री भाकियू टिकैत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें