- प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मसौरा खुर्द रही ओवर ऑल चैपियन, सिरसी दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद शनिवार को जखौरा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा में स्थित मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। दौड़ में वर्षा, राधिका, प्रिंसी, मोहनी, सुशील, अनेक, आकाश प्रथम रहे। खो-खो में यूपीएस खड़ेरा विजयी रहा। कबड्डी में यूपीएस रोंडा की टीम विजयी हुई। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनिशप न्याय पंचायत मसौरा खुर्द रही। न्याय पंचायत सिरसी दूसरे स्थान पर रही।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने व खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। हाल ही में जिले में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं थी। इसीक्रम में शनिवार को ब्लॉक जखौरा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम दैलवारा में स्थित मैदान में हुआ। जिसमें प्रतियोगिता से पूर्व सभी विद्यालयों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू की गई। जिसमें बालक-बालिका वर्ग की हुई दौड़, कबड्डी, खो-खो, एकांकी, पिरामिड, बैडमिंटन, योगा, गोला फेंक, लंबी कूद, डिसकस थ्रो प्रतियोगिताओं में बच्चों और टीमों ने अपना अपना हुनर दिखाया। इसमें प्राथमिक स्तर की कबड्डी में ईएमपीएस नदनवारा, खो-खाे में प्राथमिक विद्यालय नगवास, लंबी कूद में अंशु प्रथम रहीं। वहीं, पचास, सौ, दौ सौ और चार सौ मीटर दौड़ में वर्षा, राधिका, प्रिंसी, मोहनी, सुशील, अनेक, आकाश प्रथम रहे। खो-खो में यूपीएस खड़ेरा, प्राथमिक विद्यालय नौहरकलां की टीम विजयी रही। कबड्डी में यूपीएस रोंडा, प्राथमिक विद्यालय नौहरकलां की टीम विजयी हुई। लंबीकूद में अंशु, खुशी विजयी रहीं। बैंडमिंटन में आशिक और बॉलीवाल में यूपीएस पनारी की टीम जीती। योगा में यूपीएस खड़ेरा के बच्चों ने बाजी मारी। गोलाफेंक में अक्षय, लंबीकूद में प्रिंस, डिसकस थ्रो में आकाश प्रथम स्थान पर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूपीएस मड़वारी की टीम जीती। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अनुपम चौबे और एबीएसए जखौरा भुवनेंदु अरजरिया ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रकार से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैपियनशिप न्याय पंचायत मसौरा खुर्द ने जीती। जबकि दूसरे स्थान पर न्याय पंचायत सिरसी रही। इस दौरान लक्ष्मीशंकर गोस्वामी, एआरपी विकास जैन, इंदर सिंह पटेल, शैलेश जैन, अभिषेक राजपूत, प्रमोद, मोहम्मद जाकिर, आदर्श रावत, हीरा झा, अखिलेश गोस्वामी, बबीता बुंदेला, गीतिमा तिवारी, देवेंद्र मौजूद रहे।