फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: सदर से रामरतन कुशवाहा और महरौनी से मनोहर लाल पंथ प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा ने लंबी कवायद के बाद शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिए। सदर विधान सभा क्षेत्र से रामरतन कुशवाहा और महरौनी से मनोहर लाल पंथ को दोवारा चुनाव मैदान में उतार दिया। जानकारी मिलते ही समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम शहर में आतिशबाजी छुड़ाकर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन

चुनाव में काफी समय से दोनों विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। देर शाम जब पार्टी स्तर से सूची जारी हुई तो भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सदर विधायक व पार्टी प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा कर दोवारा टिकट दिया है उस पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। जनपद की दोनों सीटों पर भाजपा परचम फहराएगी। इधर, जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, सम्राट राजा,सुरेंद्र जैन,संदीप बुंदेला, सुरेंद्र रजक, पुरषोत्तम कुशवाहा, दीपक मिश्रा, राजू कुशवाह, बाला सेन, देशपत कुशवाहा, सोनू रावत, अनुराग कंचन, राकेश कुशवाह, अमित मालवीय, हरेंद्र बुंदेला, हेमंत साहू, राकेश त्रिवेदी, प्रदीप साहू आदि ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी।
सदर विधानसभा क्षेत्र (सामान्य) रामरतन कुशवाहा
शैक्षिक योग्यता बीए एलएलबी, उम्र-61 वर्ष
वह 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। भाजपा में सक्रिय रहते हुए वर्ष 2017 में चुनाव लड़कर विजयी हुए।
वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम: रामरतन कुशवाहा-भाजपा 1,56,942, ज्योति लोधी, सपा-88687, संतोष कुमार-बसपा, 55549
जातिगत समीकरण: कुशवाहा करीब 64 लाख, लोधी करीब 52 लाख, ब्राह्मण करीब 24 हजार, क्षत्रिय करीब 18 हजार, जैन करीब 17 हजार।
महरौनी विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित)- मनोहर लाल पंथ
शैक्षिक योग्यता-हाई स्कूल, उम्र-65 वर्ष
राजनीति की शुरुआत भाजपा से की और वर्ष 1995 में जिला पंचायत सदस्य बने। 2012 में महरौनी विधान सभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा जिसमे वह लगभग 1700 वोट से हार गए। वर्ष 2017 में भाजपा से चुनाव लड़कर विधायक चुने गए। सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम:मनोहर लाल पंथ-भाजपा-1,59,291,फेरन लाल- बसपा-59727, बृजलाल खाबरी- कांग्रेस 43171, रमेश खटीक- सपा- 27031।
जातिगत समीकरण: अहिरवार करीब 67 हजार,सहरिया आदिवासी करीब 16 हजार, बंशकार करीब 14 हजार, ब्राह्मण करीब 27 हजार, क्षत्रिय करीब 23 हजार, मुस्लिम करीब 4100,जैन करीब 8000।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें