फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर पीएम के साथ खड़ी जनता

Thu, 01 Dec 2016 01:33 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
पाॉल‌िटिकल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार एवं फेक करेंसी को बंद करने के मकसद से नोटबंदी का निर्णय लिया गया है, जिसमें देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने काले धन पर सपा और बसपा पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन



गिन्नौट बाग में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को रात्रि से पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी। इस निर्णय से अमेरिका, रूस, चीन, जापान जैसे देश स्तब्ध रह गए। इतना कठोर निर्णय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैँ। उनके इस फैसले से देश में उबाल आ गया। विरोधियों ने हो हल्ला मचाना आरंभ कर दिया। अब वे संसद नहीं चलने दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सपा, बसपा को है। सपा के नेताओं में लड़ाई काले धन की थी, जो आठ नवंबर के बाद से थम गई है। अब सपा नेता काले धन को सफेद करने में लग गए हैँ। बसपा में तो दो से पांच करोड़ रुपये में विधायकों की टिकटें बेची जा रही थी। नोट बंद होने से उसे बचाना मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान फेक करेंसी के जरिए कश्मीर में अशांति फैला रहा था। जब से नोट बंद हुए हैं, तब से कश्मीर में पत्थरबाज नजर नहीं आ रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के प्रचार भी अचानक रुक गए हैं। केवल भाजपा ही कार्यक्रम आयोजित कर रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि हर दस साल में करेंसी बदल देना चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार पनप नहीं सकेगा। प्रधानमंत्री ने भी यही किया। उज्ज्वला योजना का लाभ निर्धन परिवारों को मिला है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीतेगी।


सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,  पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, सदर विधायक रमेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, रामरतन कुशवाहा, कंचन जायसवाल, सावित्री कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र कुशवाहा, हरीराम निरंजन, प्रेमचंद पटेल, जगदीश सिंह, जेके सिंह, मज्जू सोनी, घनश्याम साहू, जगदीश कुशवाहा, हाकिम सिंह, जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, कैलाश ड्योडिया, गंधर्व सिंह लोधी, मन्नू कोरी, प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, सीताराम नरवरिया, मुन्नालाल नागल, रतनलाल अहिरवार, रामगोपाल नामदेव, राजेश लिटौरिया, रत्नेश तिवारी, अमित तिवारी, डा. दीपक चौबे, सुरेश कोते, अशोक गोस्वामी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बब्बूराजा, प्रदीप अगरिया, रूपेश साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन कृष्ण बिहारी कुशवाहा व हरीराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे मौर्य  
मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में एक बैठक हो रही है, जिसमें शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य नहीं आ पाए हैं।
......

भोजन के पैकेट आए......नहीं आए...
नेताओं के उद्बोधन के दौरान ही मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों को भोजन के पैकेट प्राप्त करने के लिए कह दिया गया। इतना सुनते ही कार्यक्रम स्थल से लोग भोजन के पैकेट लेने के लिए जाने लगे। इस पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने तुरंत माइक पकड़ा और कहा कि अभी भोजन के पैकेट आए नहीं हैं। इसके बाद संचालन कर रहे हरीराम ने उसे संशोधित करते हुए कहा कि भोजन के पैकेट आ चुके हैं लेकिन, उन्हें देरी से वितरित किए जाएंगे।
.......
आतुर दिखे नेता
जिले में विभिन्न क्षेत्रों से संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े लेकर सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन पिछड़ा वर्ग का होने के कारण अन्य वर्ग के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मंच से दूर रखने के लिए कहा गया था। संभावित उम्मीदवारों से भी ऐसा ही कहा गया, लेकिन, मंच पर किसी न किसी बहाने से पदाधिकारी पहुंचे। अव्यवस्था होते देख कई बार सूची से बाहर नेताओं को मंच से उतरने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें