फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बढे़गी बैंकों की कतार

Thu, 01 Dec 2016 01:27 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नोटबंदी को पूरे तीन सप्ताह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक शहर में चल रही कैश की कमी की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण डेढ़ सप्ताह से स्थानीय बैंकों में पर्याप्त कैश का उपलब्ध नहीं होना है। अभी तक जनता धैर्य रखे हुए है और बैंकों में अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली स्थिति भी नहीं थी, लेकिन बृहस्पतिवार से नए माह की शुरुआत हो गई है, अब बैंकों में पेंशन व वेतन निकालने वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा। यदि जल्द ही बैंकों में कैश की व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एक हजार व पांच सौ रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर हो जाने के बाद केंद्र सरकार ने बैंक से एक बार में चार हजार रुपये एक्सचेंज करने और फिर साढ़े हजार रुपये एक्सचेंज करने की नीति लागू की थी। बैंकों से रुपये एक्सचेंज की यह सुविधा उन लोगों के लिए थी जिन के बैंकों में खाते नहीं है, लेकिन खातेधारकों व बिना खातेदारों ने बड़ी तादात में रुपये एक्सचेंज करा लिए थे। जिससे बैंकों में कैश की समस्या पैदा हो गई और जब तक केंद्र सरकार ने दो हजार रुपए एक्सचेंज करने और उसके बाद एक्सचेंज की सुविधा बंद की, उससे पहले से ही स्थानीय बैंकों में कैश की किल्लत शुरू हो गई। पिछले डेढ़ सप्ताह से लोगों को अपने ही खाते से रुपये निकालने के लिए बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी कतार लगाकर खड़ा होना पड़ रहा है, इसके बावजूद बैंक से केवल चार हजार रुपए और एटीएम से दो हजार रुपए ही निकाल पा रहे हैं। जनपद के प्रमुख बैंकों पीएनबी व एसबीआई समेत अन्य बैंकों में लगभग पूरी तरह से ही कैश खत्म होने के कगार पर है।

कई शाखाओं का कोष तो पूरी तरह खाली हो गया है। वहीं शहर के कई एटीएम जैसे एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, ओरियंटन बैंक समेत लगभग सभी बैंकों के एटीएम कैैश नहीं होने के कारण खाली पड़े हैं। बृहस्पतिवार से दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। अब बैंकों में वृद्घा पेंशन,  समाजवादी पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व अन्य पेंशनर और सरकारी व  निजी संस्थाओं के कर्मी व अधिकारी वेतन निकालने के लिए बैंकों में पहुंचेंगे। लेकिन कैश नहीं होने के कारण अब लोगों को काफी  दिक्कतों का सामना करना पड़ेेगा।
विज्ञापन



एक तारीख से पेंशनर और वेतन निकालने वालों की लंबी कतारें लगने लगेंगी, इस समस्या से निपटने के लिए हाल में जिला जालौन के कौंच शाखा से कुछ मदद मांगी है। अभी हाल का काम चलाने के लिए तो कैश उपलब्ध हो जाएगा। कैश की समस्या सभी जनपदों में चल रही है, जैसे ही रिजर्व बैंक से कैश उपलब्ध होता है स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-गिरीश कुमार खरे, मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई बैंक

जब तक रिजर्व बैंक से कैश उपलब्ध नहीं होता है, जनता को धैर्य से काम करना होगा। वहीं जनता ऑनलाइन बैंकिग से लेन-देन करना का अधिक से अधिक प्रयास करे, ताकि आने वाले दिनों में भी कैश की कमी से स्थानीय लोगों को न जूझना पड़े। शासन की भी मंशा है कि करेंसी का कम से कम उपयोग हो।
विज्ञापन

एके मित्तल, एलडीएम ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें