फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों से करोड़ों रुपये लेकर देश में झूठ, नफरत और दुष्प्रचार फैला रही भाजपा

विज्ञापन
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा आईटी सेल के माध्यम से पूंजीपतियों से करोड़ों रुपये लेकर देश में झूठ, नफरत और दुष्प्रचार फैला रही है। इसलिए कांग्रेस ने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को अपडेट करने के लिए और भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को सोशल मीडिया, समाचार पत्र मीडिया और संगठन के माध्यम से जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में 100 दिन में लगभग 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, जिनमें कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और ग्राम सभा के अध्यक्ष शामिल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि केवल कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है, जो भारतीय जनता पार्टी की कारगुजारी को उजागर कर सकती है और देश में एक अच्छी सरकार बना सकती है। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के पूरे प्रदेश में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करवाया जाना सुनिश्चित है। साथ ही जो कार्यकर्ता रह गए हैं। आगामी प्रशिक्षण सत्रों में उन्हें भी समायोजित किया जाएगा। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर जन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्ष करने का आह्वान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार के किए गए कृत्यों से अवगत कराया और हर बूथ पर डटकर मुकाबला करने के लिए कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत और संचालन अजय तोमर ने किया। आभार नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव उवैस खान, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा जालौन, पीसीसी डॉक्टर सुनील खजुरिया, बहादुर अहिरवार, बिट्टू राजा देवरान , वरिष्ठ नेता धनीराम अहिरवार, उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, महासचिव राकेश रजक, पुनीत देवलिया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें