ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार की पेड़ से टकराने से रास्ते में मौत हो गई। बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी पूरन कुशवाहा (24) पुत्र हीरालाल रविवार की शाम को ग्राम टौरिया में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था और गांव के पास ही पहुंचा था कि उसकी तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर उसकी शिनाख्त कराई एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मृतक की दो बेटियां एवं एक बेटा है और वह दो भाई एवं एक बहन में दूसरे नंबर का था।