फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश के साथ आरती उतारकर मूर्तियों की अगुवाई की

विज्ञापन
जैन नया मंदिर जाती मनोज्ञ प्रतिमा एवं उपस्थित धर्मालुजन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर में बुधवार को भगवान आदिनाथ एवं भरत की खडगासन मनोज्ञ मूर्तियों की अगुवाई जैन समाज ने आर्यिका संघ के ससंघ सानिध्य में की। इस मौके पर मंगल कलश के साथ आरती उतारकर मूर्तियों की अगुवाई की गई।
विज्ञापन

प्रात:काल दिगंबर जैन क्षेत्रपाल मंदिर से आर्यिकारत्न आदर्शमति माता के ससंघ आशीर्वाद से दोनों मूर्तियां गाजे बाजे के साथ जैन नया मंदिर के लिए रवाना हुईं। इनकी भव्य अगुवाई आर्यिका दुर्लभमति माता, अनुपम मति माता, मेरूमति माता, गंतव्य मति माता, अमंद मति माता, पृथ्वीमति माता, आर्यिका श्वेतमति माता विदेह मति माता के ससंघ सानिध्य में हुई।
इस मौके पर जैन नया मंदिर में महिलाओं ने रंगोली सजाई, मंगल कलश के साथ आरती उतारी और मूर्तियों की अगुवाई की। मूर्ति की पुर्ण्याजन श्रेष्ठी उदयचंद प्रभात सराफ एवं राकेश कुमार, राजेश कुमार, क्लव फाक्स ने किया। इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा अखिलेश गदयाना, धन्यकुमार जैन मनोज बबीना, अक्षय अलया, कपूरचंद लागौन, जिनेंद्र जैन रजपुरा, महेंद्र चौधरी राजेंद्र जैन थनवारा, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, मनोज जैन अमित जैन सलौना, संजीव जैन, ऋषभ जैन, अरविंद जैन, मनोज जैन ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पुर्ण्याजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें