फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिव मंदिर से घंटा और पूजा सामग्री चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौजना/ललितपुर। शिव मंदिर में लगा मंदिर का घंटा और पूजा की सामग्री चोरी हो गई। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई। ग्रामीण ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कस्बा सौजना निवासी रामदयाल ने थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसके घर के पास एक शिव मंदिर है। 14 जनवरी की रात को अज्ञात चोर मंदिर में लगा घंटा व अन्य पूजा की सामग्री चोरी कर ले गए। जिसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। मंदिर के पास स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उसमें 14 जनवरी की रात करीब 2 बजे एक युवक मंदिर में जाता दिखा। करीब 30 मिनट बाद वह मंदिर से निकलकर सड़क पर जाता दिखाई दिया। वह अपने साथ एक बैग (थैला) लिए और मोबाइल चलाता हुआ जाता दिखा। मंदिर में चोरी की शिकायत आने के बाद थाना सौजना पुलिस मौके पर गई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखने को देखकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें