संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा शनिवार को आठ केंद्रों पर शांति पूर्वक हुई। पंजीकृत 4,102 के मुकाबले 2,977 छात्रों ने परीक्षा दी। 1,125 छात्र अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
राजकीय इंटर कॉलेज बार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई।
भीषण सर्दी के बीच सुबह से ही लोग अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सघन जांच के बाद बच्चों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। 4,102 पंजीकृत परीक्षार्थियों की जगह 2,977 छात्र परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1125 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 73 फीसदी छात्र ही उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, स्क्वाड टीम सहित सचल दल भ्रमणशील रहा।
-
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई। 2977 छात्र उपस्थित और 1125 अनुपस्थित रहे।
हूपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा