अमर उजाला के शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली। सभी ने पहले मतदान करने के बाद ही कोई दूसरा काम करने का निर्णय लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र के पर्व है, जिसमें मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करता है। जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। शतप्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया है। इसी अभियान के क्रम में पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक रुप से शपथ ली। इस दौरान कालेज प्रबंधक पारसनाथ यादव, प्रचार्या डा सूफिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वोट का महत्व समझें
एक वोट की कीमत लोकतंत्र में बहुत होती है। लोगों को अपने मतदान का उपयोग देश व प्रदेश को सशक्त व ईमानदार नेतृत्व देने की कोशिश करनी चाहिए। जनता को लोकतंत्र व मतदान का महत्व समझना चाहिए।
पारसनाथ यादव, प्रबंधक
विकास नेता का हो मुख्य मुद्दा
सभी लोगों को अपना वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा व सुरक्षा सरकार का मुख्य मुद्दा होना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा को लेकर सरकार के कदमों से समाज की दिशा बदल सकती है।
डा. सूफिया, प्राचार्या
जाति तक सीमित न रहे नेता
जातिवाद की राजनीति ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। नेता को अपनी जाति के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए, बल्कि समाज को लेकर साथ में चलना चाहिए।
जिज्ञासा प्रिय वर्मा, शिक्षिका