ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टेस इंडिया द्वारा तैयार मुक्त शिक्षा संसाधन प्रशिक्षण में शिक्षण को रुचिकर व प्रभावशाली बनाने के गुर सिखाए गए। संदर्भदाता हेमंत तिवारी ने कहा कि शिक्षण से पूर्व हर बच्चे की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास करने होंगे।
प्रदीप सोनी ने कहा कि शिक्षण अधिगम को प्रयोग के अवसर देकर प्रभावी बनाया जा सकता है। अखिलेश गोस्वामी ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनशीलता और अवसर प्रदान करने की जरूरत है। डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के अनुभव जाने।