फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष बाद नहीं हो सका फसल बीमा क्लेम का भुगतान

विज्ञापन
note.jpg - फोटो : note.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में वर्ष 2019 में बैंकों की लापरवाही से बीमा क्लेम से वंचित किसानों को क्लेम राशि नहीं मिल पा रही है। किसान लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन क्लेम नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भारतीय किसान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बैंकों पर कार्रवाई कर बीमा क्लेम दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2019 और 2020 में अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी। इस फसल का ऋणी किसानों ने बीमा कराया था, जिसका बैंकों द्वारा अब तक तीन वर्ष बाद भी क्लेम नहीं दिया गया है। लगातार बीमा कंपनी और बैंक और कृषि विभाग के चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। संघ ने मामले की जांच कर क्लेम राशि का भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर रामपाल सिंह, सोहनलाल, बहादुर सिंह, गजेंद्र कुमार, हरपाल सिंह प्रजापति, दयाचरन, गोरेलाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
उधर, ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी ग्रामीणों ने वर्ष 2019-20 व 2020-21 में अतिवृष्टि से हुए जलभराव से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बीते वर्षों में लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलें पूरी तरह से खराब हो गईं थीं, इसके पूर्व में बुवाई के बाद बारिश तक नहीं हुई और बीज नष्ट हो गया था। दोबारा फसल बोई तो जलभराव से खत्म हो गई है। ग्रामीणों ने जांच कर खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर हरीओम राजपूत, दयराम, पुष्पेंद्र, भीकम आदि के हस्ताक्षर बने है। उधर, चमरूआ निवासी ग्रामीणों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019 में नष्ट फसल का बीमा क्लेम दिलाने मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बैंकों द्वारा बीमा की प्रीमियम राशि काट ली, पर तीन वर्ष बीतने के बाद भी क्लेम की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिम्मेेदार लगातार आश्वासन मात्र दे रहे हैं। शीघ्र ही बीमा क्लेम राशि दी जाए। ज्ञापन पर शिवराज, मनोहर, अनुराग, गोविंदसिंह, फूलसिंह, मंगलसिंह, भरतराम आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें