ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन से जीरोंन स्टेशन के बीच में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को सुबह ललितपुर रेलवे स्टेशन से जीरोंन मार्ग के बीच में खंभा नंबर 1035/01 के बीच में एक व्यक्ति घायलावस्था में मिला। आरपीएफ पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने अस्पताल आकर शव की शिनाख्त की। शिनाख्त जनपद मथुरा के थाना महौली हाईवे के पास निवासी रमेश (32) पुत्र महेंद्र बघेल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मथुरा से पूना जाने के लिए निकला था। पूना में फैक्ट्री में कार्य करने के लिए जा रहा था। ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार होने का अनुमान लगाया गया है।