फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा क्लेम से वंचित किसानों को बीमा क्लेम दिलाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू ने मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2019 में खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी जिसका किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिल सका है। मामले की जांच की जाए और वंचित किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान कराया जाए। साथ ही बताया कि जनपद में अधिकांश बिजली के तार जर्जर हालत में हो गए हैं। इससे आय दिन जनहानि जैसी घटनाएं हो रहीं है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तारों को बदलवाए जाए जिससे जनहानि की घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने बताया कि किसानों ने अपनी उपज को खरीद केंद्र पर बिक्री करने के लिए टोकन तो ले लिए, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केंद्र पर गेंहू नहीं डाल सके हैं। ऐसे लगभग दो हजार किसान रह गए हैं। खरीद की तिथी को बढ़ाया जाए। जनपद में वर्ग तीन की भूमि को भूमिधर किया जा चुका है, लेकिन जिले में डूब क्षेत्र के किसानों की जमीन को छोड़ दिया है। शीघ्र ही सभी किसानों की भूमि को भूमिधर किया जाए। जनपद में तीन वर्ष के बाद भी कई अधिकारी जमे हैं जिन्हें अन्य जनपद में स्थानांतरित किया जाए। प्रदेश में जनपद का गेहूं उत्पादन दूसरे स्थान पर है, लेकिन भंडारण क्षमता बहुत कम हैं जिसे बढ़ा जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्राम कपासी में लगाई जाए चौपाल
ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत कपासी निवासी ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में गांव में चौपाल लगाने की मांग को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जनपद काफी पिछड़ा है। ऐसे में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान गीता यादव, रंजीत सिंह, जगदीश, दिनेश, रामदेव आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें