इसकी सूचना सुरेश ने अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर वह लोग खेत पर पहुंच गए। यहां सुरेश अचेतावस्था में मिला। आनन फानन में परिजन उसे कस्बा बांसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सुरेश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजन सुरेश को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे और अभी ग्राम लखनपुरा के पास पहुंचे कि सुरेश की मौत हो गई।
परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा के पुत्र ने फसल में पानी देते समय ठंड लग जाने से मौत होने की बात कही है। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि सुरेश पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे लीवर संबधी बीमारी भी थी। वहीं विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि सुरेश की मौत ठंड से हुई थी या बीमारी से।
तीन एकड़ जमीन पर करता था खेती किसानी
मृतक सुरेश कुशवाहा चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन एकड़ की भूमि पर खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उक्त तीन एकड़ की जमीन पर वह गेहूं, मटर की फसल बोए हुए था। लेकिन अब सुरेश की मौत हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
युवक की मौत होने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत किन कारणों के चलते हुई है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। - मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा