फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही: कार में युवती की बाहों में था कांस्टेबल, उसी समय पहुंचे CO, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 19 Oct 2023 10:27 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

UP News: सीओ ने दोनों को फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिपाही को सीओ सिटी ने कार में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। सीओ ने दोनों को फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ललितपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सिपाही आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में तैनात है। सिपाही गुरुवार को बड़े चौराहे पर जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी युवती को कार में बैठाकर रंगरलियां मना रहा था। इसकी भनक सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को लग गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने सिपाही व युवती को पकड़ लिया कोतवाली से सिपाही व दरोगा बुलाकर दोनों को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिपाही ने बताया कि युवती उसकी रिश्तेदार है। वह कार में युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सीओ सिटी ने पकड़ लिया। युवती से कई बार पुलिस ने पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार गुमराह करती रही। प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि सीओ सिटी ने युवक व युवती को पकड़ा है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें