नगर पंचायत पाली के पुराने बस स्टैंड पर ओम साईं राम मोबाइल सेंटर के नाम से महेश चौरसिया मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। मोबाइल को ठीक करते समय बैटरी फट गई और उसमें आग लग गई।
ललितपुर के पाली में मोबाइल रिपेयरिंग करते समय मोबाइल की बैटरी में आग लग गई। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पाली के पुराने बस स्टैंड पर ओम साईं राम मोबाइल सेंटर के नाम से महेश चौरसिया मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। मोबाइल को ठीक करते समय बैटरी फट गई और उसमें आग लग गई।
इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। दुकान पर अन्य युवक भी घटना के समय वहीं खड़े थे। दुकानदार का कहना है मोबाइल के अंदर सिम फंस गई थी, इसलिए मोबाइल का ढक्कन खोलते ही बैटरी फट गई और आग लग गई।