फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपेयरिंग करते समय फटी मोबाइल की बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पाली में मोबाइल की दुकान में रिपेयरिंग करते समय मोबाइल की बैटरी फट गई, जिससे दुकानदार बाल-बाल बच गया। बैटरी फटते ही मोबाइल से कई फीट ऊंची आग की लपटें निकली।
विज्ञापन

थाना पाली के कस्बा पाली के पुराने बस स्टैंड के पास महेश चौरसिया की मोबाइल की दुकान स्थित है। शनिवार की सुबह वह फोन रिपेयरिंग करने लगा। रिपेयरिंग करते समय अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और मोबाइल में धमाके के साथ आग की लपट निकलीं। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और दुकान में भी आग लगने से बच गई। यह पूूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें