फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 13 दिन बीतने के बाद भी नहीं सुधरा बैंक का नेटवर्क, खाताधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा का नेटवर्क पिछले तेरह दिन से ठप पड़ा है। नेटवर्क न होने से बैंक के सभी ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद हैं। रुपये जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस, आरटीजीएस सहित डिजिटल लेन-देन नहीं हो पा रहे हैं। इससे रोजाना आने वाले दर्जनों खाताधारकों को बिना काम लौटना पड़ रहा है। बुजुर्ग पेंशनधारकों, किसानों और महिला समूहों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बांसी शाखा में 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे से इंटरनेट नेटवर्क गायब है। 24 अगस्त को एयरटेल के इंजीनियर भोपाल से जांच करने आए तो ओडीयू. उपकरण में खराबी मिली। इंजीनियरों ने बताया कि नया सेटअप लगाना होगा और मुख्यालय से अप्रूवल लेना जरूरी है। मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है, लेकिन 11 दिन बाद भी नेटवर्क ठीक नहीं हो सका है। नेटवर्क ठप होने के कारण शाखा के कर्मचारी बार, तालबेहट और जिला मुख्यालय ललितपुर की शाखा में जाकर खाताधारकों का जरूरी काम निपटा रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त भार बढ़ गया है।
विज्ञापन


नेटवर्क में खराबी के कारण काम ठप है। अप्रूवल के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है, जल्द ही नेटवर्क सुधर किया जाएगा।

शिवेंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी बैंक बांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें